Friday, November 8, 2013

सावन में प्रदर्शनी

गगन में घूमता हुआ बादलों का झुंड
सुन्दर - सुन्दर आकृतियाँ बनाता है
कभी हिमालय की ऊँची - ऊँची चोटी
कभी बर्फ से लदा कश्मीर दिखाता है

गगन में घूमता हुआ बादलों का झुंड
सुन्दर - सुन्दर आकृतियाँ बनाता है
इनकी  कला  का  कद्र  वो  बच्चे  जानते हैं
जिन्हें हाथी ,घोडा अदि नज़र आता है

गगन में घूमता हुआ बादलों का झुंड
सुन्दर - सुन्दर आकृतियाँ बनाता है
काली स्याही से अंधकार फैलाकर
लाल रंग की कडकती बिजली जलाता है

गगन में घूमता हुआ बादलों का झुंड
सुन्दर - सुन्दर आकृतियाँ बनाता है
इसके कलम की स्याही ख़त्म नही होती
क्योंकि ये स्याही सागर से लाता है


गगन में घूमता हुआ बादलों का झुंड
सुन्दर - सुन्दर आकृतियाँ बनाता है
नज़र नीचे करना भूल जाते हैं सब
जब ये आसमानी असमान सजाता है


गगन में घूमता हुआ बादलों का झुंड
सुन्दर - सुन्दर आकृतियाँ बनाता है
कैमरे में तस्वीर उतारने के शौकीनों को
अपनी चित्रकारी से अनुभव करवाता है


गगन में घूमता हुआ बादलों का झुंड
सुन्दर - सुन्दर आकृतियाँ बनाता है
प्रकृति भी बहुत ही गर्व करती होगी
जब सावन में ये प्रदर्शनी लगाता है.... सन