Friday, January 23, 2015

नन्हे हाँथों में देखो तिरंगा


खेतों को नहलाती है गंगा,
दुनियावालों ना लेना पंगा,
भारत हमारा आगे जायेगा 
नन्हे हाँथों में देखो तिरंगा,

देश का वातावरण बनायेंगे चंगा 
बाहर कर देंगे हम वतन से दंगा 
भाईचारा और एकता का प्रतीक 
नन्हे हाँथों में देखो तिरंगा,

हरयाली से है धरती अब रंगा 
खेतों में देखो पौधा नंगा 
मेहनत से हम आगे बढ़ेंगे 
नन्हे हाँथों में देखो तिरंगा,